दिल्ली में सर्वे से आई चौंकाने वाली बात, देश में 10 राज्यों में 40 से कम मौतें, जानें राज्यवार कोरोना आंकड़े

दिल्ली में सर्वे से आई चौंकाने वाली बात, देश में 10 राज्यों में 40 से कम मौतें, जानें राज्यवार कोरोना आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 22,256,220 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 782,456 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 692028 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 2158946 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 54849 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 2905823 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- दुनियाभर में 36 फीसदी कोरोना मौतें अमेरिका-ब्राजील में हुईं, जानें भारत का आंकड़ा

पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 68,898 नए मामले सामने आए हैं और 983 लोगों की मौत हुई है। पॉजिटिविटी रेट 8.54 प्रतिशत है। देश में 20 अगस्त को 8,05,985 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक 3,34,67237 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

10 राज्यों में 40 से कम मौतें

भारत में 10 राज्य ऐसे हैं जहां अभी तक मौत का आंकड़ा 40 से भी कम है। अभी तक अंडमान निकोबार में 30, अरुणाचल प्रदेश में 5, चंडीगढ़ में 31, हिमाचल प्रदेश में 22, लद्दाख में 18, मणिपुर में 18, मेघायल में 6, मिजोरम में 0, नगालैंड में 8 और सिक्किम में 3 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में सर्वे से हड़कंप

इधर, दिल्ली में दूसरे सीरो सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। सर्वे के मुताबिक दिल्ली के 29 फीसदी से ज्यादा लोगों के शरीर में कोरोना के प्रति एंटीबॉडी तैयार हो गई है। इसका सीधा मतलब ये है कि ये सभी लोग कभी न कभी कोरोना वायरस के संपर्क में आकर ठीक हो चुके हैं। सबसे अधिक 33% लोगों में एंटीबॉडी साउथ ईस्ट दिल्ली के इलाके में पाई गई है। पहले सीरो सर्वे में करीब 23.% लोगों में एंटीबॉडी मिली थी। सर्वे के मुताबिक दिल्ली में युवा सबसे ज्यादा कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं और ठीक भी हो रहे हैं। ये सर्वे 15,239 लोगों के सैंपल पर आधारित है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

87177

235218

3001

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

1011

1638

31

अरुणाचल प्रदेश

968

2093

5

असम

22711

63120

221

बिहार

28789

87660

492

चंडीगढ़ 

1094

1390

31

छत्तीसगढ़

6594

11739

168

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

401

1627

2

दिल्ली

11271

141826

4257

गोवा

3910

9063

126

गुजरात 

14308

65946

2853

हरियाणा

7555

42793

578

हिमाचल प्रदेश 

1430

3085

23

जम्मू एंड कश्मीर 

6914

23225

578

झारखंड

9410

17057

286

कर्नाटक

82165

170381

4429

केरल

18184

33824

191

लद्दाख

623

1436

18

मध्य प्रदेश 

10782

37540

1171

महाराष्ट्र 

162806

459124

21359

मणिपुर

1905

3002

18

मेघालय

925

730

6

मिजोरम

493

402

0

नागालैंड

1654

1921

8 

ओडिशा

21063

48577

380

पुडुचेरी

3521

5634

137

पंजाब

13830

23037

957

राजस्थान

14508

51190

921

सिक्किम

460

827

3

तमिलनाडु

53283

301913

6239

तेलांगना

21687

76967

737

त्रिपुरा

2373

5649

69

उत्तराखंड

4016

9433

187

उत्तर प्रदेश 

48511

121090

2733

वेस्ट बंगाल

27696

98789

2634

भारत में कुल मामले

692028

2158946

54849


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।